Advertisement

78 वें स्वतंत्रता दिवस जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया

पिथौरागढ । 78 वें स्वतंत्रता दिवस जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मन मोहक प्रभातफेरी निकाली, नगर वासियों ने खूब आनंद लिया सुबह से ही जबरदस्त प्रभात फेरी निकाली गयी, सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय, संस्थाओं में पूरे जनपद में ध्वजारोहण एवं रंगारंग देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयॊजित किये गये।

जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में आयोजित हुआ। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा एवं जिलाधिकारी रीना जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टोलो का अवलोकन कर उपस्थित स्कूली छात्राओं एवं कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले आम-जनमानस को देश के विकास में योगदान देने एवं देश की एकता व अखंडता बनाये रखने संबंधी तिरंगा शपथ दिलाई गयी। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों,अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण हेतु बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायत तल्ला भैसकोट की सरपंच को रुपए 05 पाच लाख का चेक भी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी द्वारा दिया गया । कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका पिथौरागढ़ द्वारा संचालित ई–रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न स्थानो हेतु रवाना किया गया, हर घर तिरंगा महोत्सव के अंतर्गत मुख्य अतिथि एवं जनपद के समस्त अधिकारियों द्वारा हर घर तिरंगा कैनवास पर हस्ताक्षर किए गए।

 

इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पिथौरागढ़ में पंजीकृत दल द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की भव्यता से प्रस्तुति दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का संघर्ष एवं त्याग अविस्मरणीय है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिए कई यातनाओं को झेला। हमें कड़े संघर्ष और अनेकों क्रान्तियों के बाद आजादी मिली है। हमें चिंतन करना चाहिए कि हम किस तरह कठिनाइयों से निकलकर आगे बढ़े हैं। हमें देश के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखकर कार्य करना है।

 

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया उसके उपरांत मुख्य कार्यक्रम मैं प्रतिभाग करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में जनपद वासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी एवं शहीदों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा आज का दिन उन वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों जिन्होंने देश की आजादी एवं देश की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानियां दी,उन वीर सपूतों के लिए,आज सच्ची श्रद्धांजलि देने का दिन है। हमें उन वीर शब्दों की बलिदान को याद रखना होगा एवं अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान बनकर कार्य करना होगा यही उन वीर सपूतों के लिए हम सब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक उद्योग कविता भगत एवं सहायक पशु चिकित्साधिकारी पंकज जोशी द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी, केदार जोशी,डीएफओ आशुतोष सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, एडीएम डॉ0 शिवकुमार बरनवाल, जिला विकास अधिकारी राम गोस्वामी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल करम सिंह बिष्ट अ0 प्रा0 मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, के अलाव अनेक गणमान्य व्यक्ति ,अधिकारी कर्मचारी, स्कूली छात्र छात्राएं, पत्रकार जनप्रतिनिधि एवं आम-जनमानस मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *