Advertisement

करवाचौथ मेहंदी महोत्सव में सजी हुनर की महफिल, बेटियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

करवाचौथ मेहंदी महोत्सव में सजी हुनर की महफिल, बेटियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

*** महापौर किरण जैसल की गरिमामयी उपस्थिति में संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट ने किया चतुर्थ मेहंदी महोत्सव का आयोजन।

करवाचौथ मेहंदी महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का उत्साह, महापौर किरण जैसल ने की शिरकत

रंजीता झा बोलीं—बेटियों के हुनर को सम्मान और महिलाओं को सुरक्षित, आनंददायक माहौल देना ट्रस्ट का उद्देश्य

हरिद्वार, 27 अक्टूबर। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को होटल डब्लू ग्रांड, शिवालिक नगर में चतुर्थ करवाचौथ मेहंदी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में महिलाओं एवं बेटियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरिद्वार की महापौर किरण जैसल रहीं।

ट्रस्ट की संस्थापक एवं अध्यक्ष रंजीता झा ने महापौर किरण जैसल का पुष्पगुच्छ, पटका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों में फार्मा हाउस की निदेशक मानसी विरमानी, केयर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीत शिखा, विभा जैन एवं फार्मा सिंथ की निदेशक इशिका जैन शामिल रहीं।

इस अवसर पर रंजीता झा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य करवाचौथ पर महिलाओं को सुरक्षित एवं आनंददायक वातावरण में मेहंदी लगवाने का अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही समाज की बेटियों के हुनर को प्रोत्साहित करना है। ट्रस्ट महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण और बेटियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

महोत्सव में बेटियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं में मेहंदी महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन ने महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव एवं पूर्व सैनिक तरुण कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी, कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, सचिन चौधरी, सहसचिव हरिनारायण त्रिपाठी, चारु शुक्ला, मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, माया शर्मा, संतोष झा, कमलाकार शास्त्री, अंकित दूबे, रीनू तोमर एवं गोल्डी शुक्ला उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा समिति की प्रांत व्यवस्था प्रमुख रेखा झा, समाजसेविका नीतू सिंह, प्रवीन अरोरा एवं आरती सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। मीडिया जगत से राहुल राजा, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, हरेंद्र रावत एवं सोनू कुमार उपस्थित रहे।

ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *