Advertisement

भदौरिया ने वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये की बीएलओ के माध्यम से सभी मतदेय स्थलों का शतप्रतिशत स्थलीय निरीक्षण कराकर भौतिक सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण/भौतिक सत्यापन के दौरान मतदान केन्द्रों के भवनों की स्थिति का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए,जिन मतदान केंद्रों के भवन जर्जर अथवा मतदान हेतु अनुपयुक्त पाए जाते है तो उन्हें निकटवर्ती उपयुक्त सरकारी भवन में स्थानांतरित करने की विधिवत प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण कर ली जाए। उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विद्युत, रैम्प, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक न्यूनतम आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि विशेष अभियान चलाकर निर्वाचक नामावलियों में दर्ज प्रत्येक का नाम का गहन परीक्षण कराते हुए, निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाताओं के नाम, आयु, संबंधी का नाम तथा अन्य विवरणों का पुनः सत्यापन शीघ्र कराया जाए। किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा अपूर्णता पाए जाने पर सुधारत्मक कार्यवाही की जाए तथा ऐसे सभी प्रकरणों में प्रपत्र-8 भरवाकर एकत्र करते हुए विवरणों में संशोधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि अभियान के दौरान सुनिश्चित किया जाय कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान नो-मैपिंग अथवा किसी विसंगति के कारण यदि किसी पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली से अपमर्जित हुआ हो तो ऐसे मामलों की पहचान कर पात्र मतदाताओं से प्रपत्र-6 भरवाते हुए उसका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से अनावश्यक रूप से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, ओसी हिमांशु कफलटिया, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे एवं सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *