Advertisement

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम

*राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम*

26वें राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऋषिकुल हरिद्वार में 9 नवम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज जी होंगे। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाए जायेंगे। तथा आम जनता को संचालित योजनाओं की जानकारी एवं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। इस अवसर पर छात्र – छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जाएगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की कवरेज हेतु सभी प्रेस प्रतिनिधि नियत समय एवं स्थान पर सादर आमंत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *