संवाददाता कालू वर्मा दिनांक 31 अगस्त 2022
इस प्रतिबंधित क्षेत्र में खुले में बिकता है गांजा, आप जानेंगे तो चौंक जाएंगे: देखिए वीडियो सिर्फ @Khabar Aajtak पर
हरिद्वार के सबसे प्रसिद्ध क्षेत्रस्थल हर की पौड़ी जोकि विश्व के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उस जगह खुलेआम पुलिस की नाक के नीचे, चरस, गांजा, स्मैक, शराब आदि बेचा जा रहा है। और जिम्मेदार अधिकारी यहां मौन साधे हुए है।
ख़बर आजतक द्वारा आपको बता दें कि यह क्षेत्र नशे, मांस मदिरा आदि के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके यहां नशे का कारोबार अवैध रूप से काफी फल फूल रहा है।
अभी 2 दिन पहले ही शराब का जखीरा हर की पौड़ी से पकड़ा गया था अब खुले में यहां गांजा बेचता हुआ आदमी दिखाई दे रहा है। जोकि जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
अब आप ही बताएं कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ?
देखिए वीडियो
https://youtu.be/speAQlOgn34
















Leave a Reply