Advertisement

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सिडकुल

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना नशाखोरो को पडा भारी कुल-70 नशेड़ी दबोचे

शराबियो द्वारा नशे में सिडकुल फेक्ट्रियो की छुट्टी के समय निकलने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार मिल रही थी शिकायतें

हुडदंगियों को नसीहत, खुले में शराब पीकर हुडदंग किया तो कानूनी कार्यवाही से नही बच पाएंगे

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा

मुख्यालय स्तर से चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले सामाजिक तत्वो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । सिडकुल क्षेत्र में फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय हुड दंगियो द्वारा राह चलने वाली महिलाओ पर फब्तियां कसने की शिकायतो पर लगाम लगाने के प्रयास के दृष्टिगत आज दिनांक 23/10/2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष अजय शाह थाना सिडकुल के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल- 70 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द *81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए
-17500/-* संयोजन शुल्क वसूल किया सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रखी जायेगी ।

पुलिस टीम

थाना सिडकुल पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *