आज होटल वीनस, रामपुर रोड़, ऊधमसिंहनगर में हल्द्वानी संभाग के कार्यरत परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। श्री गुरदेव सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन, हल्द्वानी संभाग, श्री अरविन्द पाण्डेय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा, हल्द्वानी संभाग द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री राजीव कुमार मेहरा एवं अन्य महानुभावों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विभागीय नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा द्वितीय सत्र में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवर्तन कार्मिकों द्वारा की गई पृच्छा/जिज्ञासाओं के समाधान हेतु मार्ग-निर्देशन प्रदान किया गया।
सहायक निदेशक, सड़क सुरक्षा. परिवहन विभाग श्री नरेश संगल द्वारा रोड़ सेफ्टी एंड ओवरव्यू ऑन रोड़ एक्सीडेंट इन उत्तराखण्ड तथा जे0पी0रिसर्च इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के टीम लीडर श्री सुमित ढुल द्वारा साईंटिफिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन ऑफ एक्सीडेंट के सम्बन्ध में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्य में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति को रोकना, दुर्घटनाओं में होने वाले घायलों एवं मृतकों की संख्या में प्रभावी कमी लाना तथा उक्त हेतु विभागीय कार्मिकों को प्रशिक्षित करना है।
संयुक्त परिवहन आयुक्त महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सभी प्रवर्तन कार्मिक दुर्घटना के कारणों की बारीकियों को समझे और अपने दैनांदिन कार्यकलापो में उनका प्रयोग कर दुर्घटनाओं के रोकथाम में अपनी प्रभावी भूमिका कर निर्वहन करें।
जनपद में सम्पन्न इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दुर्घटनाओं को न्यूनतम करना है। कार्यकम में प्रतिभागियों को विभागीय नियमों तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत की जाने वाले कार्यवाही के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया ताकि सड़क सुरक्षा के मूल उद्देश्य को पूर्ण किया जा सके। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों से अवगत कराते हुए निष्ठापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन, उधमसिंहनगर श्री मोहित कोठारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन, उधमसिंहनगर, श्री नवीन कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन, काशीपुर, श्री संदीप वर्मा, परिवहन कर अधिकारी श्री आशुतोष डिमरी, उधमसिंहनगर सहित संभाग के 40 परिवहन सहायक निरीक्षक एवं परिवहन आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यकम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को संयुक्त परिवहन आयुक्त, सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन), हल्द्वानी संभाग एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), हल्द्वानी संभाग की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। अन्त में सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), हल्द्वानी श्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।















Leave a Reply