हरिद्वार संवाददाता कालू वर्मा : 21 जून 2022
हर की पौड़ी पुलिस चौकी पर तैनात एक ऐसा कॉन्स्टेबल जो नित्य प्रतिदिन ऐसा कार्य करते है जिसको जानकर आप आश्चर्य कर जाएंगे। कि पुलिस ड्यूटी के साथ साथ वह जानवरों व मानवों की सेवा में भी अग्रणी है। जिनको हर की पौड़ी व आसपास क्षेत्र के सभी लोग जानते है। और इनके किस्से दूर दूर तक मशहूर है।
जिनका नाम है मुकेश डिमरी । जिनकी जितनी भी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। मुकेश डिमरी पिछले 13 वर्षों से उत्तराखंड पुलिस को सेवा दे रहे है। मुकेश डिमरी जी हर की पौड़ी पुलिस चौकी में सबसे ज्यादा सेवा दे रहे है। मुकेश डिमरी वास्तव में इतने दयालु है कि अपने निजी खर्चे से सुबह-शाम बेजुबान जानवरों को खाना खिलाना उनकी देखभाल करना इत्यादि कार्य करते है।
गंगा घाटों पर चोरियां हो जाए, उन चोरों को पकड़ना और यात्रियों का उनका सामान ढूंढ कर देना और बहुत ही छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है जो हर घटना की इंक्वायरी करने के बाद उसे तुरंत सॉल्व कर देते हैं।

ऐसे ही बातें मुकेश डिमरी के बारे में बहुत ही चर्चित है। साथ ही लोगों का कहना है कि नेक दिल और बहुत ही अच्छा कार्य करते हैं मुकेश डिमरी, घाटों पर खोए हुए छोटे-छोटे बच्चों को उनके घर वालों से मिलवाना ऐसे ही बहुत से नेक कार्य करते हैं। किसी यात्री की जेब भी कट जाए तो अपने निजी खर्चे से उनकी ट्रेन का टिकट करवाना खाने की सुविधा देना ऐसा कार्य करते हैं। जिसके कारण आसपास के क्षेत्रवासी बहुत से मामलों में उनकी भूरी भूरी प्रशंशा करते है।
















Leave a Reply