Advertisement

आचार्यकुल राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हरिद्वार में सम्पन्न, आचार्य धर्मेन्द्र पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

आचार्यकुल राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हरिद्वार में सम्पन्न, आचार्य धर्मेन्द्र पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

19 राज्यों के अध्यक्षों एवं संयोजकों ने सर्वसम्मति से किया समर्थन, भावी योजनाओं पर हुआ विचार-विमर्श

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक राजधानी हरिद्वार में आयोजित आचार्यकुल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेन्द्र को पुनः सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कनखल स्थित परमार्थ ज्ञान मंदिर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता आचार्य धर्मेन्द्र ने की, जबकि उत्तराखंड प्रदेश संयोजक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने बैठक का संचालन किया।

बैठक में आचार्य धर्मेन्द्र ने अध्यक्षीय अभिभाषण प्रस्तुत करते हुए आचार्यकुल द्वारा अब तक किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण दिया तथा संगठन की भावी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को सदन के समक्ष रखा। प्रस्तुत कार्यवृत्त और भावी योजनाओं पर विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया। इस दौरान 19 राज्यों के अध्यक्षों एवं संयोजकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रस्तुत योजनाओं का समर्थन किया तथा सर्वसम्मति से संगठनात्मक निर्णयों की पुष्टि की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में थावे विद्यापीठ के कुलपति विनय पाठक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोचन शर्मा, महाराष्ट्र के संयोजक साहब राव सायडे तथा पंजाब के संयोजक डॉ. मनोज फगवड़िया सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने मंच साझा किया।

इस अवसर पर आचार्यकुल की केंद्रीय समिति के पदाधिकारी तथा विभिन्न राज्य समितियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा, भावी योजनाओं और राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

आचार्य धर्मेन्द्र के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आचार्यकुल अपनी वैचारिक प्रतिबद्धताओं, शैक्षिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर सक्रिय रहेगा।

इस अवसर पर सर्व श्री सतीश कुमार शांडिल्य,रघुनन्दन स्वामी,अभय कुमार श्रीवास्तव, प्रो.जे बी पाण्डेय, डाॅ.शीला शर्मा,डाॅ.सुरेश मालाकार,प्रो.सुधा सिन्हा,डाॅ.पीसी वर्मा,कमलेश्वर मिश्रा,सुदर्शन कपि,पीके घोष,चंद्रशेखर झा,आशीष मिश्रा,निरंजन दास,अजय रेड्डी,दिनेश भाई पटेल,प्रो.शशि कुमार राय,डाॅ.शिवनाथ सिंह शिव, ईश्वर चन्द्र जायसवाल, डाॅ.इंद्रजीत तिवारी निर्भीक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *